कथा सुनने गई महिला के कनपटी में गोली लगने से मौके पर हुई मौत।

कथा सुनने गई महिला के कनपटी में गोली लगने से मौके पर हुई मौत।

सौर बाजार थाना क्षेत्र के पतरघट ओपी अंतर्गत गोलमा बासा टोला वार्ड नंबर 18 में एक 50 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवार (17 अगस्त) दोपहर करीब 2.30 बजे की है. देर शाम महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद परिवार को सौंप दिया गया. महिला की पहचान 50 वर्षीय उर्मिला देवी के रूप में की गई है. हत्या की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. महिला को कनपट्टी में गोली लगी थी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. महिला के पुत्र ने कहा कि वह घर पर था. उसकी मां गरुड़ पुराण कथा सुनने के लिए गई थी. गोली क्यों मारी गई है ये उसे नहीं पता. दूसरे लोगों ने कि उसकी मां को गोली मार दी गई है.

बेटे ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां को गोली लगी हुई थी. घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जहां गरुड़ पुराण की कथा हो रही थी वहां के लोगों ने बताया कि छोटे लाल साह के पुत्र दिलखुश कुमार ने गोली मारी है.

वहीं इस मामले को लेकर पतरघट ओपी प्रभारी ज्ञानेंद्र अपरेन्द्र ने कहा कि छोटे लाल साह के घर पर गरुड़ पुराण की कथा हो रही थी. उर्मिला देवी नाम की महिला कथा सुनने गई थी. इसी दौरान दिलखुश नाम के लड़के का किसी महिला से जलावन को लेकर विवाद हो रहा था. उर्मिला देवी ने बीच बचाव किया तो दिलखुश कुमार ने गोली चला दी जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई. दाहिने कनपट्टी में गोली लगी थी. गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *