दरभंगा: सूबे के जल संसाधन व पीआरडी मंत्री संजय झा ने कहा कि संजय कुमार झा ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए पहले सिर्फ 31 एकड़ जमीन की मांग की गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब यहां का निरीक्षण किया तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री से बात कर यहां नाइट लैंडिंग फेसिलिटी और टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण के साथ-साथ इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा एयरपोर्ट बनाने का अनुरोध किया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 78 एकड़ जमीन की मांग की। राज्य सरकार ने 342 करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर अधिग्रहीत 78 एकड़ जमीन दो किस्तों में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दरभंगा एयरपोर्ट पर नई सुविधाओं का निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया है।
उधर, मंत्री श्री झा ने तारडीह के कठरा में आयोजित कार्यक्रम में कठरा चेक डैम के निर्माण और पुरानी कमला नदी की टटुआर पंचायत (मनीगाछी) से कुम्हरौल घाट तक गाद सफाई कार्य का लोकार्पण किया। इस योजना से तारडीह प्रखंड के कई गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में भू-जल स्तर में सुधार होगा। इसके अलावा उन्होंने तारडीह प्रखंड में कमला बलान दायां तटबंध के किमी 60.600 से 60.900 तक होने वाले कटाव निरोधक कार्य का कार्यारंभ किया। वहीं, मनीगाछी प्रखंड के बहुअरवा महावीर मंदिर के पास पुरानी कमला नदी के दाएं तट पर कटाव निरोधक कार्य का कार्यारंभ किया। उन्होंने मिर्जापुर, कुम्हरौल, गरौल तथा कठरा (जमींदारी बांध) में गैप भराई, ऊंचीीकरण व सुदृढ़ीकरण तथा कटाव निरोधक कार्यों का भी कार्यारंभ किया। मौके पर जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सिंह, बिहार संस्कृत बोर्ड के सदस्य सह जदयू नेता अरुण झा, जदयू नेता पिन्टू सिंह आदि थे।