कंकाली मंदिर के पुजारी को अहले सुबह मारी गोली, मौके पर पुजारी कि मौत

दरभंगा । जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गया हैं । पुलिसिया ख़ौप अपराधियों में खत्म हो गया है । इसी का नतीजा है कि कोई भी कहीं भी किसी को गोली मारने की हिम्मत कर सकता है । ताजा मामला गुरुवार की अहले सुबह का सामने आया है । शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत राज परिसर अवस्थित प्रसिद्ध कंकाली मंदिर परिसर में अपराधियों का तांडव लोगों को देखने को मिला है । कंकाली मन्दिर के  पुजारी को अपराधियों ने गोली मार दी । इसमें  पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू झा की मौत मौके पर ही हो गयी । वहीं मौके पर तीन अपराधी की भी स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी , जिससे एक अपराधी की मौत हो गयी । दो अपराधियों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर डीएमसीएच पहुँचाया, जहाँ इलाज चल रहा है।घटना  के सम्बंध में बताया जाता है कि चार की संख्या में कार से  आये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया । वे सभी एक कार से आये थे । कार परिसर में ही छोड़कर अपराधी भागे । मौके पर सदर डीएसपी कृष्ण नंदन कुमार दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *