एसडीओ ने ठिकेदार के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी।

एसडीओ ने ठिकेदार के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी।

बिरौल एसडीओ उमेश कुमार भारती ने आरडब्लूडी, बिरौल डिवीजन के ठेकेदार जय प्रकाश सिंह के खिलाफ कुशेश्वरस्थान थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

एसडीओ ने थानाध्यक्ष को सौंपे आवेदन में कहा है कि वे गत 28 नबंवर को मोरकाही से पकाही निर्मणाधीन सड़क का निरीक्षण करने गये थे। इस दौरान ठेकेदार जयप्रकाश सिंह तीन साथियों के साथ स्कॉर्पियो से वहां पहुंचे और कहने लगे कि रोड का निर्माण मानक के अनुसार, ही हुआ है। जब मैंने कहा कि यह जांच का विषय है तो ठेकेदार निरीक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न कर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने ट्रांसफर करा देने की धमकी दी। कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने ठेकेदार जयप्रकाश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की। इधर, ठेकेदार जय प्रकाश सिंह ने भी एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *