दरभंगा: विधि स्नातक तृतीय खंड, सत्र:- 2020-2023 की परीक्षा स्थानीय महारानी कल्याणी महाविद्यालय में शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
इस बार महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा में विधि महाविद्यालय समस्तीपुर, राम कुमारी अयोध्या सिंह विधि महाविद्यालय बेगूसराय व चंद्रधारी मिथिला विधि महाविद्यालय दरभंगा का परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
इस बाबत महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आलोक प्रभात ने बताया कि 5 जुलाई 2023 से शुरू हुई यह विधि की परीक्षा आज दिनांक 13 जुलाई 2023 को शांतिपूर्ण ढ़ंग से कदाचारमुक्त संपन्न हो गया है। यहां दरभंगा, समस्तीपुर व बेगूसराय के विधि महाविद्यालयों के कुल 463 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लिया था। एक भी छात्र कदाचार में संलिप्त नहीं पाया गया। इसीलिए कोई भी छात्र-छात्रा इस विधि की परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया है। हम सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

