एकल माँग विभागीय सेवा समायोजन को लेकर डाटा इन्ट्री ऑपरेटर 28 से हड़ताल पर।

एकल माँग विभागीय सेवा समायोजन को लेकर डाटा इन्ट्री ऑपरेटर 28 से हड़ताल पर।

 

 

 

 

दरभंगा: बिहार राज्य डाटा इन्ट्री/कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ, जिला इकाई दरभंगा के जिला सचिव सुनील कुमार मेहता द्वारा लिखित रूप से दरभंगा के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कहा है कि राज्य स्तरीय बिहार राज्य डाटा इन्ट्री/कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के आवाह्न पर दरभंगा जिला के सभी कार्यालयों में कार्यरत डाटा इन्ट्री ऑपरेटर 28 एवं 29 नवम्बर को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 20 वर्षों से लगभग 20 हजार से अधिक राज्य स्तर, जिला स्तर से लेकर प्रखण्ड स्तर तक के कार्यालय में कार्य कर रहे डाटा इन्ट्री ऑपरेटरों को विभाग में सेवा समायोजन नहीं किया जा रहा है, इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी एकल माँग विभागीय सेवा समायोजन है, जब तक सरकार हमारी माँगों को पूरा नही करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में हमलोगों द्वारा 05 नवम्बर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन तथा 06 नवम्बर से 11 नवम्बर तक काला बिल्ला लगाकर कार्यालयों में कार्य कर सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज किया, परन्तु सरकार द्वारा हमलोगों के हित में कोई सकारात्मक बातचीत अथवा ठोस पहल नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि अब हमलोग बाध्य होकर 28 एवं 29 नवम्बर को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर जा रहे है, इसके बावजूद भी सरकार हम लोगों के हित में कोई निर्णय नहीं लेती है तो, राज्य स्तरीय संघ के आवाह्न पर हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *