उप डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवकों का हड़ताल चौथे दिन रहा जारी।

उप डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवकों का हड़ताल चौथे दिन रहा जारी।

बहेड़ी बाजार स्थित उप डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवकों का हड़ताल चौथे दिन जारी रहा। प्रमंडलीय सहायक सचिव विनोद सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डाक सेवकों का कहना है कि सरकार डाक सेवकों को 8 घंटे काम व पेंशन, जीडीएस कमिटी द्वारा अनुशंसित वरिष्ठ जीडीएस को वेतन वृद्धि प्रदान करे, 5 लाख रुपए की ग्रुप विमा, 5 लाख की जीडीएस व ग्रेच्युटी, सवैतनिक अवकाश को 180 दिनों तक आगे बढ़ाने तथा नगदी करण करने,जीडीएस परिवार को चिकित्सा सुविधा देने, जीडीबीएस में 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने तथा जीडीएस के रिक्त पदों पर कंबाइंड करना बंद करने की मांग सरकार से की।

हड़ताल को लेकर डाक सेवा की लेनदेन, एसबी, आरडी, टीडी, स्पिडपोस्ट, रजिस्ट्री व पार्सल का प्रभावित हो रहा है।हरतालियों ने कहा कि जबतक सरकार ग्रामीण डाक सेवकों की मांग पर विचार नहीं करते हैं तब तक ग्रामीण डाक सेवक हरताल पर डटे रहेंगे। इस अवसर पर राजीव कुमार चौधरी, ब्रजभूषण चौधरी, रमेश कुमार, संजय कुमार मंडल, राम अवधेश सिंह, राजेश कुमार झा, राम प्रसाद ,सचिदानंद सिंह ,नीलम कुमारी आदि थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *