उगते सूर्य को अर्घ दे कर चार दिवसीय महापर्व छठ का हुआ समापन

उगते सूर्य को अर्घ दे कर चार दिवसीय महापर्व छठ का हुआ समापन

उगते सूर्य को अर्घ दे कर चार दिवसीय महापर्व छठ का हुआ समापन

दरभंगा।उदीयमान सूर्य को अर्घ्य समर्पित कर लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ दरभंंगा के पूर्व महापौर दंपति ओमप्रकाश खेड़िया तथा बैजयंती खेड़िया के बंगलागढ़ स्थित आवासीय परिसर में सम्पन्न हुआ। परिसर स्थित अस्थाई जलाशय में बैजयंती खेड़िया ने भक्ति श्रद्धा के साथ प्रत्यक्ष देव भगवान भुवन भास्कर को विभिन्न प्रकार के पकवानों तथा फलों का अर्घ्य निवेदित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में परिजन और संबंधी एवं इष्ट मित्र उपस्थित थे। पूर्व महापौर तथा राजद के वरीष्ठ नेता ओमप्रकाश खेड़िया ने बताया कि हमारी धर्मपत्नी बैजयंती जी दशकों पूर्व से ही लोक आस्था के महापर्व को श्रद्धा पूर्वक करतीं आ रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व के समय मे हम लोग भी छठ व्रत करने के लिए बागमती नदी मे जाया करते थे परन्तु बाद के दिनों मे अस्थाई जलाशय का निर्माण कर छठ व्रत करना आरंभ किया। श्री खेड़िया ने बताया कि छठ पर्व सामाजिक समरसता बनाने का बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमे अमीर गरीब ऊँच नीच सभी भेदभाव मिट जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमे प्रकृति के नजदीक ले जाता है। इस अवसर पर विवान यश अग्रवाल , अमृता खेड़िया,अभिनय खेड़िया, प्रतिभा बोंदिया, सरवन कंडोई,पिंटू कंदोई, सरवन खेड़िया , मुन्ना खेड़िया , नीरज खेड़िया, सनी शर्मा,, प्रदीप कंदोई , टीपू, निखिल खेड़िया , बॉबी खेड़िया , पर्ल खेड़िया , रुद्र प्रताप खेड़िया आदि दर्जनों श्रद्धालुओं ने भगवान दिनकर दीनानाथ को प्रणाम निवेदित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *