इस लोकसभा चुनाव में कौरव और पांडव के बीच है लड़ाई: सम्राट चौधरी

इस लोकसभा चुनाव में कौरव और पांडव के बीच है लड़ाई: सम्राट चौधरी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी आगे भी बिहार को आगे बढ़ने का कार्य करेगी। इस लोकसभा चुनाव में कौरव और पांडव के बीच लड़ाई है। कौरव सेना ने अपने पूरे परिवार को चुनाव में उतार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ व सबका विकास पर काम कर रहे हैं। अब लालटेनिया पार्टी का युग खत्म हो गया है। वे 10 लाख नौकरी की देने की बात कर कर रहे हैं, वे उनकी घोषणा नहीं है। इसके लिए पहले से ही कार्य चल रहा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में नहीं रहते तो लालू प्रसाद आज चुनाव लड़ते। लालू जी का दुश्मन कोई और नहीं है, बल्कि उन्हीं के घर में हैं।

उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मेडिकल ग्राउंड में एनडीए प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के आशीर्वाद सह नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया। देश में 4 करोड़ 12 लाख लोगों को पक्का मकान तो बिहार में 55 लाख लोगों को पक्का मकान मिला। वर्ष 2025 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया गया है। इधर, एनडीए प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर ने नामांकन दाखिल करने से पहले मनोकामना मंदिर एवं श्यामा मंदिर में पूजा कर हजारों समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए लहेरियासराय समाहरणालय पहुंचे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि दरभंगा और मधुबनी मिथिला की हृदयस्थली है। आज श्रीराम विराजे है, तो सीता मईया भी मंदिर में विराजेंगी। उन्होंने लालू यादव पर ताना कसते हुए कहा कि वे अपने परिवार से अलग नहीं निकलते है। वे दूसरे को सत्ता नहीं देना चाहते हैं।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं है, न ही सांसद बनाने के लिए है, यह बिहार का भाग्य और तस्वीर बदलने के लिए चुनाव है। यह बिहार को विकसित करने के लिए है। जब वे सरकार में थे, तो दहशत का वातावरण बनाते थे। उन्होंने बोला कि पीएचईडी में कौन मंत्री थे, जब हमारी सरकारी आई तो सारी संविदा को रद्द कर दी गई। 5 विभाग तेजस्वी यादव के पास थे। जो नौकरी देने का ढोल बजा रहे है, वे अपने विभाग में कितने लोगों को नौकरी दी है। बहाली के नाम पर घोटाला को सब जानता है।

पांच पार्टियों के गठबंधन के उम्मीदवार हैं गोपालजी ठाकुर : मदन सहनी मंत्री मदन सहनी ने कहा कि पांच पार्टियों के गठबंधन का गोपालजी ठाकुर उम्मीदवार हैं। उन्होंने लालू यादव पर ताना कसते हुए कहा कि जो आदमी अपने परिवार को चुनाव लड़ाने का कार्य करता है, उसपर विश्वास नहीं कीजिए।

मंत्री हरि सहनी ने कहा कि निषाद समाज देश के साथ है। नगर विधायक संजय सरावगी ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि जब वह सरकार में थे, तो गरीबों का पलायन हुआ। विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि 15 साल में जब तेजस्वी के माता और पिता मुख्यमंत्री थे, तो कितने घंटे बिजली रहती थी। यहां काम का अंबार है। केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि बीजेपी ने जो संकल्प लिया उसे पूरा किया। मौके पर जिला व लोक सभा प्रभारी उमेश कुशवाहा, विधायक गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह, सुनील चौधरी, सर्वेश कुमार, अमरनाथ गामी आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *