आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर महिला से मुखिया ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज।

आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर महिला से मुखिया ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज।

बिहार के कैमूर जिले में आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला ने एक मुखिया पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.पीड़ित महिला दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली है.यह घटना बीते शनिवार की है.

घटना के बाद महिला शनिवार और रविवार को दुर्गावती थाने पहुंची रविवार को पूरा दिन थाने में हीं रही.लेकिन दुर्गावती थाने से महिला को न्याय नहीं मिला तो लाचार होकर सोमवार की सुबह भभुआ स्थित महिला थाने पहुंची.वही पीड़ित महिला ने भभुआ के महिला थाने में ढ़ड़हर पंचायत के मुखिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है.महिला थाना भभुआ पुलिस मामला दर्ज कर पीड़िता का सदर अस्पताल भभुआ में कराया मेडिकल जांच और आगे की कारवाई में जुटी हुई है .

पीड़ित महिला का कहना है कि मैं आधार कार्ड बनवाने को लेकर दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत धढ़ड़र पंचायत के वर्तमान मुखिया प्यारे लाल पासवान के घर गई थी जहां पर उन्होंने मुझे अपने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया.उसके बाद 2 घंटे तक मुझे अपने घर में रखें फिर मुझे गाड़ी से छोड़वा दिया.मुझे धमकी दिया की किसी को बताओगी तो तुम्हे जान से मार दूंगा.मैं दुर्गावती थाने में पहुंची तो वहां की महिला पुलिस द्वारा मुझे भगा दिया गया लेकिन वहां मुझे न्याय नहीं मिला.तब हम महिला थाना भभुआ मे मामला दर्ज कराई हूं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *