अहमदाबाद से दरभंगा के लिए चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन: रेलवे।

न्यूज डेस्क; गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दरभंगा के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 09421 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 26 जून तक हर सोमवार को चलेगी। यह गाड़ी अहमदाबाद से शाम 04:10 बजे चलेगी और मंगलवार को दोपहर 01:40 बजे लखनऊ होते हुए गोंडा-गोरखपुर के रास्ते दरभंगा रात 02:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 10 मई से 28 जून तक हर बुधवार को चलेगी। दरभंगा से यह गाड़ी सुबह 06 बजे चलेगी और लखनऊ रात 08:40 बजे होते हुए कानपुर, जयपुर, अजमेर, मारवाड़ के रास्ते गुरुवार की शाम छह बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *