अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा, (संयुक्त श्रम भवन रामनगर लहेरियासराय) में 30 नबम्बर को लगेगा ऑफ लाईन जॉब कैंप

अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा, (संयुक्त श्रम भवन रामनगर लहेरियासराय) में 30 नबम्बर को लगेगा ऑफ लाईन जॉब कैंप

 

दरभंगा ।  सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा आशीष आनन्द द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय में  अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से *चोला एम.एस जेनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, पटना* द्वारा लगभग 50 डायरेक्ट सेल्स प्रोफाइल असिस्टेंट के पद हेतु 30 नवम्बर 2021 को ऑफ लाईन जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।
उक्त जॉब कैंप में 18 वर्ष से 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम योग्यता 12वीं के साथ-साथ दो पहिया वाहन एवं उसका लाइसेंस है इस जॉब कैंप में शामिल हो सकते हैं।
कंपनी द्वारा ट्रेनी के पद हेतु अधिकतम 8016 प्रतिमाह एवं अन्य भत्ता दिया जाएगा। कंपनी के निर्धारित मापदंड के आलोक में इच्छुक अभ्यर्थी अपने-अपने बायोडाटा के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का Ncs Portal पर निबंधन होना अनिवार्य है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *