अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड मामले में फरार अभियुक्त चंदन राय उर्फ करण राय को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष हरि नारायण प्रसाद ने बताया कि चंदन राय को नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर समस्तीपुर जिला के मुफ्फसिल थाना के विशनपुर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छापामारी के दौरान 30 लाख रूपया नगद, हीरा जड़ित जेवर 71 पीस, 2 किलो 810 ग्राम लगभग सोना के जेवरात एवं गलाया हुआ सोना बरामद किए गए हैं। इस मामले के अनुसंधान के क्रम में कुल 34 अपराधियों को गिरफ्तार एवं रिमांड कर आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है। वहीं बचे हुए अभियुक्त चन्दन राय उर्फ करण राय की गिरफ्तारी हेतु यह काण्ड लंबित था।गिरफ्तारी के डर से चन्दन राय हैदराबाद भाग गया था।

