मुजफ्फरपुर में एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलते ही सनसनी फैल गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट इलाके की है। लाश मिलते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पहले कहा कि रेप के बाद महिला की हत्या हुई है। कुछ घंटे बाद स्थिति साफ हुई तो कई तरह की कहानियां निकलीं। इसमें पड़ोसी महिला से मृत महिला की बातचीत का अंश कई तरह के संदेह का घेरा बनाता है। मृतका की पहचान प्रिया देवी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में मृतका की बेटी का कहना है कि वह दो बहन है। उसके पिता दूसरे राज्य में रहते हैं।उसने बताया कि शनिवार को एक बाबा घर पर आए थे। हम दोनों बहनों को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद उसने मां के साथ कुछ किया था, जिसके बाद मां की तबियत बिगड़ गई। वह बहुत परेशान थी। मां ने पापा को भी कॉल कर आने के लिए बोली थी लेकिन, वह नहीं आए। मां की मौत हो गई, अब वह आ रहे हैं।
स्थानीय लोगो का कहना है कि प्रिया किराए के मकान पर रहती थी। उसका पति बीते 6 साल से दूसरे राज्य में किसी बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता है। 6 साल में पति कभी घर नहीं आया। बेटियों को पालने के लिए प्रिया मोहल्ले में चौका-बर्तन करती थी। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि प्रिया की तबियत दो दिन से खराब थी।
स्थानीय महिलाओं का यह भी कहना है कि वह किसी बाबा से झाड़ फूंक करा रही थी। बोल रही थी की मुझे जिन ने पकड़ रखा है, मैं सुबह तक मर जाउंगी। उसके घर पर एक बाबा भी आये थे। प्रिया एक दिन पहले बोली थी कि मेरे साथ गलत हुआ है। वही, एक अन्य महिला ने बताया कि प्रिया रात में अचानक घर से निकली थी। वह पहले कभी रात को नही निकलती थी। सबको लगा कि वह वापस घर चली गई होगी, लेकिन में सुबह उसका शव बरामद हुआ है।
घटना को के संबंध में टाउन एएसपी अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया कि शव मिला है। जांच की जा रही है।

