दरभंगा।केवटी प्रखंड क्षेत्र के लहवार पंचायत में बाढ़ की पानी निकल जाने के बाद सड़कों पर कचरों का ढेर लग जाने से लोगों को आने जाने में काफी कठनाई का सामना करना पर रह था ।जब पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध लिया तो सामाजिक कार्यकर्ता सह वार्ड 07 सदस्य के भावी उम्मीदवार अरशद खान ने अपने निजी कोष से अपने गांव के सड़कों पर जमे कचरों को हटाया।अरशद खान ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि सड़कों पर जमे कचरो को हटवा दिया जाय ।लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया ।इसलिये हमने अपने निजी कोष से सड़को पर जमे कचरो को हटवा दिया।इससे पहले भी अरशद खान ने कब्रिस्तान के जनाजा गाह का स्थल को मिट्टी भराई में अपने निजी कोष से 100 से अधिक टेलर मिट्टी डालकर चर्चा में आये थे।वैसे तो श्री खान सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं।