अमृत महोत्सव पर एन०डी०आर०एफ० की टीम ने किया वृक्षारोपण

दरभंगा।75 वाँ स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को 9 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के बचावकर्मी जोश में दिखे। आमतौर पर आपदा के दौरान राहत व बचाव में जुटे रहने वाले 9वीं वाहिनी एन०डी०आर०एफ० के बचावकर्मी केवटी प्रखण्ड के लहवार व लालगंज पंचायत में टीम कमांडर विश्व राजीव कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण कर लोगों में कोविड वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांति को दूर करने और सभी को वैक्सीन लेने हेतु जागरूक किया। स्वच्छता कार्यक्रम में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान बचावकर्मियों का जुनून आम जनता के लिए पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति एक सार्थक संदेश भी था। इस वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने में दरभंगा टीम 9 वीं वाहिनी एन०डी०आर०एफ० के टीम कमांडर सहित सभी पद के कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। पंचायत के मुखिया सहित ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मौके पर विजय सिन्हा ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में लोग जाने अनजाने में अपने परिवेश व पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आज निःसंदेह हम कह सकते हैं कि पर्यावरण के कुप्रबंधन के कारण स्वास्थ्य का संकट बढ़ गया है और सम्पूर्ण विश्व जलवायु परिवर्तन का दंश झेल रहा है। वर्तमान परिवेश में हम सभी को पर्यावरण की रक्षा हेतु एक सकारात्मक पहल करने की जरूरत है। पेड़-पौधे हमारे जीवन के एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसे हमें अपने आगे आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए भी संजो कर रखना है। इस मौके पर उन्होंने 9वी वाहिनी एन०डी०आर०एफ० के सभी कार्मिकों को सलाह दिया कि धरती का सम्मान करना हमारा मूल उद्देश्य होना चाहिए। हम सभी को पेड़-पौधे लगाने का निरन्तर प्रयास करना चाहिए तथा इसके प्रति अपने परिवार और आम जनता को भी सदैव जागरूक करना चाहिए। धरती की हरियाली से ही हमारा वातावरण स्वच्छ रहेगा और हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा।वही मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अरशद खान ने कहा पेड़ लगाना हर मनुष्य का कर्तव्य है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *