अब शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन होगा टीकाकरण, बेक्सिन की नहीं होगी कमी

दरभंगा।कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु दरभंगा में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से शहरी क्षेत्र में  24 जुलाई को कुल – 29 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं।
इन टीकाकरण केन्द्रों पर कोविशिल्ड का टीका ऑन द स्पॉट दिया जाएगा। प्रशासन ने सूची जारी किया ।सूची के अनुसार शहरी क्षेत्र के एम.सी.एच में, डी.एम.सी.एच. में, महाराजा कामेश्वर सिंह चैरिटेबल हॉस्पिटल (09:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे रात्रि तक) में, टाउन हॉल में, पुलिस लाइन हॉस्पिटल में, मध्य विद्यालय, ताज विशनपुर उर्दू वार्ड नम्बर – 01 में, मध्य विद्यालय, बीरा वार्ड नम्बर – 02 में, इंडस्ट्रियल एरिया बियाडा, वार्ड नम्बर – 03 में, मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय, वार्ड नम्बर – 05 में, मध्य विद्यालय, मरतौल बाजार वार्ड नम्बर – 06 में, राधा स्वामी मध्य विद्यालय, चनहारिया टोला वार्ड नम्बर – 09 में, राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, जुड़ावन सिंह, प्राथमिक विद्यालय चुनाभट्टी वार्ड नम्बर – 14 में, चित्रगुप्त भवन लक्ष्मी सागर वार्ड नम्बर – 15 में, सामुदायिक भवन कठरिया गांधीनगर वार्ड नम्बर – 17 में, एम.आर.एम उच्च विद्यालय वार्ड नम्बर – 19 में, मध्य विद्यालय वाजिदपुर वार्ड नम्बर – 23 में, सर्वोदय उच्च विद्यालय गंगासागर वार्ड नम्बर – 26 में, राम जानकी मध्य विद्यालय अल्लपट्टी वार्ड नम्बर – 27 में, सामुदायिक भवन सहनी टोला भीगो वार्ड नम्बर – 31 में, शिक्षा भवन, करमगंज वार्ड नम्बर – 37 में, मध्य विद्यालय, सराइसत्तर खान वार्ड नम्बर – 39 में, मध्य विद्यालय के.के लाल वार्ड नम्बर – 40 में, मध्य विद्यालय बंसीदास जी.एन वार्ड नम्बर – 42 में, एम.एल.एकेडमी, बेंता वार्ड नम्बर – 43 में, पूर्वांचल मध्य विद्यालय आर.एस टैंक वार्ड नम्बर – 45 में, व्यपार मंडल बाबू साहेब कॉलोनी वार्ड नम्बर – 46 में, नेहरू स्टेडियम वार्ड नम्बर – 47 में, सामुदायिक भवन, ब्रह्मस्थान पंडासराय वार्ड नम्बर – 48 में टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है।
उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया द्वारा बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा, अब शहरी क्षेत्र में टीका की कोई कमी नही होगी। इसके साथ ही दरभंगा जिला के सभी प्रखण्डों के कुल – 52 टीकाकरण केन्द्रों पर 24 जुलाई को कोविशिल्ड का टीका ऑन द स्पॉट दिया जाएगा।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *