अब देश में नही चलता भाई- भतीजावाद, अब देश में मोदी की गारंटी वाली जनकल्याणकारी योजना चलती है : गोपाल जी ठाकुर।

अब देश में नही चलता भाई- भतीजावाद, अब देश में मोदी की गारंटी वाली जनकल्याणकारी योजना चलती है : गोपाल जी ठाकुर।

अब देश में नही चलता भाई- भतीजावाद, अब देश में मोदी की गारंटी वाली जनकल्याणकारी योजना चलती है, उक्त बातें दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कही। वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दरभंगा संसदीय क्षेत्र के बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत सज्जनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बीते दस साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी योजना के बदौलत देश भर के करोड़ों परिवार के जीवन में बदलाव आया है। यह देश के करोड़ों लाभार्थियों के साहस, संतुष्टि और सपनो की योजना बन चुका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए और गांव में महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए भारत सरकार बहुत बड़ा अभियान चला रही है। बीते कुछ वर्षों में आजीविका मिशन के तहत देश में लगभग 10 करोड़ महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है और समूह से आर्थिक सहायता प्राप्त कर आजीविका से जुड़ा बेहतर कार्य कर आर्थिक उन्नति कर रही है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत यात्रा सुदूर गांव तक पहुंच कर लोगों को जोड़ रही है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास और मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प से जुड़ने और देशवासियों को जोड़ने का यह अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। युवा हो, महिला हो या गांव के वरिष्ठ नागरिक हों, ये सब आज मोदी की गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते है। सांसद ने कहा कि इस संकल्प यात्रा का मकसद उन वंचित लोगों तक पहुंचना है जो सरकार की योजना के तहत पात्र है लेकिन उन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा सरकार की योजना के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करना भी इसका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी किसान, महिला, युवा,गरीब के साथ खड़े है और उनके उत्थान को लेकर संकल्पित है।

मौका पर मंडल अध्यक्ष रजनीश सुंदरम, नगर परिषद के उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर, पिंटू झा, बिन्दे सहनी,आनंद मोहन झा, मदन साहू, राधेश्याम झा, नटवर झा,अरुण झा, हेमंत चौधरी, श्यामानंद सिंह,रत्न सिंह, राम विनोद सिंह,मुरारी प्रसाद सिंह, सुशील शाहू,ललित मंडल, हीरा लाल कामती,रितेश सिंह,संजय सिंह, भुल्ला पासवान, जमीन यादव, कृष्ण मोहन सिंह,कारी पासवान,घनश्याम सिंह,संदीप सिंह,मन्नू सिंह,मंजू देवी,विमला देवी,शीला देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *