बिहार के बेतिया में एक लड़के का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव स्टील प्लांट के पीछे पोखर से मिला है. मृतक की पहचान स्वर्ण व्यवसाई नरायण साह के बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है. शव के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. ये घटना कुमारबाग ओपी अंतर्गत रानीपुर रामपुरवा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, मृतक का दो दिन पहले ही अपहरण हुआ था. अपराधियों ने परिवार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. परिवार ने पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस ने छात्र के घर से भाग जाने की बात कही थी. अब पैसे नहीं देने पर छात्र का शव मिला है. जिसके बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.
इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. घटनास्थल पर स्थानीय विधायक उमाकांत सिंह भी पहुंचे. उन्होंने इसे जंगलराज बताया है.

