अधिकारों की रक्षा के लिये कानूनों की जानकारी सबसे ज्यादा सहायक:-डॉ बदरे आलम खान

अधिकारों की रक्षा के लिये कानूनों की जानकारी सबसे ज्यादा सहायक:-डॉ बदरे आलम खान

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर चंद्रधारी मिथिला विधि महाविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस लीगल एड क्लिनिक द्वारा पूर्व प्रधानाचार्य सह संकायाध्यक्ष विधि संकाय डॉ० बदरे आलम खान की अध्यक्षता में निःशुल्क कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ० खान ने बताया कि हमारे अधिकारों की रक्षा में कानूनों की जानकारी सबसे ज्यादा सहायक होता है। इसीलिए कानून का ज्ञान प्राप्त कर अपने अधिकारों की रक्षा करें। बहादुरपुर के फेकला चौक पर एवं आसपास के गांव वालों को विधि छात्र रौशन कुमार, राहुल सिंह, सुधीर कुमार यादव, राहुल कर्ण, आफरीन प्रवीण, पूजा कुमारी, संजय पंजियार, मिथिलेश कुमार व जीतेश कुमार आदि छात्रों ने विभिन्न कानूनी मुद्दों को समझाया एवं उनकी समस्याओं के विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं को बताया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *