अगले पांच साल में हो जाएगा बिहार का कायाकल्प, एनडीए सरकार ही कर सकती है इस लक्ष्य को पूरा – संजय झा

अगले पांच साल में हो जाएगा बिहार का कायाकल्प, एनडीए सरकार ही कर सकती है इस लक्ष्य को पूरा – संजय झा

अगले पांच साल में हो जाएगा बिहार का कायाकल्प, एनडीए सरकार ही कर सकती है इस लक्ष्य को पूरा – संजय झा

उद्योग स्थापित करने और इन्वेस्टमेंट लाने पर रहेगा नई सरकार का फोकस

संजय मिश्र
दरभंगा

अगले पांच साल में बिहार का कायाकल्प हो जाएगा। नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ही इस लक्ष्य को पूरा करेगी। विकास का चरम छूने के लिए अनुकूल मौका है। बुनियादी ढांचा तैयार हो गया है। अब उद्योग स्थापित करने और इन्वेस्टमेंट लाने पर फोकस रहेगा। ये बातें जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रविवार 15 दिसंबर 2024 को दरभंगा में कही।

जेडीयू के कार्यकर्त्ता सम्मिलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यह मोड़ सीएम नीतीश के नेतृत्व क्षमता की बदौलत आया है। उन्नीस साल के लंबे काल खंड में सीएम नीतीश के दामन पर कोई छीटा नहीं है। ढांचागत विकास के मामले में पटना के बाद सबसे अधिक ध्यान दरभंगा को मिला है। लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड में वर्कर्स की विशाल उपस्थिति से उत्साहित संजय झा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बनने में बिहार का योगदान है। इसका सुफल राज्य को मिल रहा है।

संजय झा ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट में बिहार को साठ हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। एक वर्ष में इतना तो 5 वर्ष में बिहार को कितना प्रावधान होगा। यही कारण है कि केंद्रीय मंत्रीमंडल के बजट को लोग बिहार का बजट कहने लगे। इसके अतिरिक्त बाढ़ नियंत्रण के लिए 1150 करोड़ रूपए आ रहा है। इन प्रावधानों का बड़ा हिस्सा मिथिला में खर्च होगा। जेडीयू नेता ने एम्स और एयरपोर्ट की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि दरभंगा का एयरपोर्ट मिथिला के विकास का कैटलिस्ट साबित हो रहा है। यात्री परेशान हुए तो दूसरी विमानन कंपनी की सेवा दी जा रही है। जहां उड़ान योजना वाले कई एयरपोर्ट दम तोड़ रहे दरभंगा का एयरपोर्ट प्रॉफिट में जा रहा है। अगले पांच साल में दरभंगा एयरपोर्ट पूर्ण विकसित हो जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विकास के इस बयार को जारी रखना है तो मौका नहीं चूकिए। 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लाइए। मिथिला का बिहार सरकार में भी काफी योगदान है। मिथिला में सीट नहीं मिलता तो पिछली बार नीतीश कुमार मुख्य मंत्री नहीं बन पाते।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विशाल संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया एवम धन्यवाद दिया। उन्होनें मुख्य मंत्री के इस बात को दुहराया कि बिहार का विकास बिना दरभंगा के विकास के संभव नहीं है। उन्होनें विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि जो विपक्ष लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की क्षमता को कम करके आंक रहे थे, चुनाव परिणाम के बाद उनकी बोलती बंद हो गया है। उन्होनें एनडीए के सभी नेताओं से चट्टानी एकता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर का लाभ उठाते हुए बिहार को विकसित बनाने के काम में लग जाएं। उन्होंने दावा किया कि नीतीश का न विकल्प था, न है और न होगा। 225 सीट का लक्ष्य लेकर जाएं और 2025 में नीतीश को फिर से सीएम बनाएं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री मदन सहनी ने नीतीश के कामों की प्रशंसा की। दरभंगा में किए गए कार्यों की उन्होंने चर्चा की। साथ ही उन्होनें जेडीयू के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध किया कि भविष्य में कभी भी ऐसी पार्टी से समझौता नहीं करें जो अतिपिछड़ों को अपमानित करता हो। सम्मेलन में बोलते हुए मंत्री लेसी सिंह ने नीतीश कुमार को नारी शक्ति का सबसे बड़ा हितैषी और सम्मान देने वाला बताया। उन्होनें मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं और कन्याओं के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन को संबोधित करने वाले विशिष्ट अतिथियों में मंत्री रत्नेश सदा, पूर्व सभापति सलीम परवेज, पार्टी कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, विधायक विनय कुमार चौधरी, विधायक अमन भूषण हजारी, पूर्व विधायक मुनेश्वर चौधरी आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल ने की। गोपाल मंडल ने कार्यक्रम में वर्कर्स की उमड़ी भीड़ को संदर्भित करते हुए कहा कि 225 सीट का लक्ष्य अब दूर नहीं।

नेताओं को माल्यार्पण और पाग चादर से सम्मानित करने वालों में नीतीश प्रभाकर चौधरी, कमलेश मंडल, शिवनंदन सिंह, माधव झा, ललिता झा, राजकुमार झा, शशि कांत साह, रामनरेश भगत, जोहा सिद्दीकी, दीदार हुसैन चांद, अजीत चौधरी, सुभाष यादव , मनोज सिंह, विपुल राय आदि प्रमुख थे। सुनील ठाकुर और राज कुमार दास काफी सक्रिय दिखे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *