दरभंगा । जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पत्र के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक अखिल भारतीय विधिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जिसका शुभारंभ 02 अक्टूबर के 11ः00 बजे से 12ः00 बजे पूर्वाह्न तक विज्ञान भवन, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल में किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। तथा उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री भाग भी लेंगे।
इस कार्यक्रम को देखकर विधिक जागरूकता अभियान का लाभ उठाया जा सकता है। 02 अक्टूबर को 11ः00 बजे से इस कार्यक्रम को Youtube Link : https://www.youtube.com/watch?v=UQR9IJZOVWY पर देखा जा सकता है।