अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश महासचिव बने मणिकांत यादव

अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश महासचिव बने मणिकांत यादव

दरभंगा ।अखिल भारतीय यादव महासंघ संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव ने अपने पत्रांक 57/24 से पत्र जारी कर प्रदेश महासचिव बिहार के पद पर मणिकांत यादव को नियुक्ति किया गया है। मणिकांत यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय यादव महासंघ के द्वारा मुझे प्रदेश महासचिव बनाया गया है ।हम पर महासंघ ने विश्वास जताया है। मैं उनके विश्वास पर खड़ा करने का पूर्ण प्रयास करूंगा। यादव जात के उत्थान के लिए घर घर जा कर प्रयास करूंगा जाति के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करूंगा।सबसे पहले जाति के उन बच्चों के माता पिता से मिलूंगा जो स्कूल नही जाते हैं उन्हे शिक्षा का महत्व बताएंगे और बच्चों को स्कूल भेजने का काम करूंगा ताकि बच्चे पर लिखकर इंसान बन सके। मणिकांत यादव के शुभचिंतकों ने फोन कर उन्हें बधाई दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *