जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के डॉ. पीटर डिसूजा ने पुरुषों की 65 प्लस राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रजत पद पर कब्ज़ा किया है। बता दें डॉ. पीटर डिसूजा ने पंजाब के जालंधर में 24 से 23 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में यह पदक जीता है। डॉ. डिसूजा इस प्रतियोगिता में उपविजेता रहे है।
टेबल टेनिस के साथ-साथ डॉक्टर पीटर स्क्वैश के भी एक उम्दा खिलाड़ी रहे। मौजूदा युवा पीढ़ी को डॉ. पीटर डिसूजा से सीख लेनी चाहिए। वह न केवल फिटनेस को लेकर प्रेरणा हैं, बल्कि प्रोफेशन के प्रति निष्ठा व ईमानदारी के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत रहे।