मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु हुई बैठक।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु हुई बैठक।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण हेतु हुई बैठक।

दरभंगा। शिक्षा भवन सभागार, करमगंज, दरभंगा में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सुदृढ़ीकरण हेतु प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापकों का जिला स्तरीय समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप _ यूनिसेफ _जीपीएसवीएस के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप के जिला समन्वयक श्याम कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के सभी 8 चरणों और उनकी प्रक्रियाओं को विस्तार से बताया साथ ही एक एक गतिविधियों की समीक्षा भी करते रहे। उन्होंने फोकल शिक्षक के कार्य, विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के गठन, हजार्ड हंट, विद्यालय सुरक्षा योजना, सुरक्षित शनिवार की गतिविधियों, योजना क्रियान्वयन हेतु हिटबागियों के साथ समन्वय पर विस्तार पूर्वक बताया। समीक्षा के दौरान यह बात निकलकर आई कि कोविड के बाद से मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम से संबंधित एवं प्रशिक्षित बहुत शिक्षकों/ प्रधानाध्यापकों प्रोफाइल बदला, कुछ का ट्रांसफर हुआ और कुछ रिटायर्ड हुए। अत: एक बार पुनः प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पहल करेंगे।
श्री सिंह ने क्लाइमेट स्मार्ट स्कूल के कॉन्सेप्ट से भी सदन को अवगत कराया। इस अवसर पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने बताया कि जीपीएसवीएस के अलावे जिले में बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप के नेटवर्क में और भी संस्थाएं हैं जिनके सहयोग से जिले के कुछ विद्यालयों को क्लाइमेट स्मार्ट स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में NDRF की टीम भी मदद करेगी।
मीडिया समन्वयक सुनील कुमार कहा कि इसके बाद प्रखंड स्तरीय समीक्षा सह उन्मुखीकरण आयोजि किया जाएगा इसके लिए तत्काल पत्र जारी करने की बात की गई। उन्होंने एक दो दिन में सभी प्रधानाध्यापकों के लिए एक ऑनलाइन ओरियंटेशन का भी प्रस्ताव किया जिसे एक दो दिन में कर लिया जाएगा।इस बैठक में क्लाइमेट स्मार्ट स्कूल विकसित करने के जिले के सभी भागों से लिए 15 स्कूलों का भी चयन किया गया जिनमें मध्य वि0 मखनाही, म वि बीरा, म वि देवरी, म वि तुमौल, उच्च वि रसियारी, म वि थलवारा, हमीदिया मदरसा, सालफिया मदरसा, म वि हरिहर पुर, हाई स्कूल कमतौल, म वि सिंहवाड़ा अनु0, म वि बरुआरा, म वि सुसरी, एन पी एस कौनी घाट, प्र वि जाले सम्मिलित हैं। और भी विद्यालय मॉडल के रूप में विकसित किए जा सकते हैं, इसके लिए जिला समन्वयक डॉ श्याम कुमार सिंह ने इंटर एजेंसी ग्रुप के साथियों से और भी विद्यालयों को गोद लेने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *