मनीगाछी थाना क्षेत्र के महथौर गांव में कथित रूप से दहेज की खातिर युवती की हत्या की खबर है। घटना गत 16 दिसंबर की बताई जाती है। इस संबंध में मृतका खुशबू कुमारी के पिता बिरौल थाना क्षेत्र के दाथ गांव निवासी फूलो यादव ने अपने दामाद नीरज यादव, समधी बूधन यादव एवं समधिन अंजीला देवी सहित अन्य परिवार के सात सदस्यों को अभियुक्त बनाकर मनीगाछी थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आवेदन के अनुसार फूलो यादव ने कहा है कि गत 2017 में अपनी पुत्री की शादी की थी।

