चेथरु महतो जनता महाविद्यालय का अनुभव रहेगा सदैव अविस्मरणीय: प्रो. रहमतुल्लाह।

चेथरु महतो जनता महाविद्यालय का अनुभव रहेगा सदैव अविस्मरणीय: प्रो. रहमतुल्लाह।

दरभंगा: गुरुवार को स्थानीय चेथरु महतो जनता महाविद्यालय, दोनवारी हाट, खुटौना, मधुबनी में निःवर्तमान प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह को महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा के प्रधानाचार्य बनने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन नव प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सबसे पहले निःवर्तमान प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह ने डॉ. शैलेंद्र मोहन मिश्रा को प्रधानाचार्य का प्रभार सौंपा। जिसके बाद वहां उपस्थित शिक्षकों ने पुष्प-गुच्छ व मिथिला के पारंपरिक परिधान पाग-शाल देकर नव प्रधानाचार्य का स्वागत व निःवर्तमान प्रधानाचार्य को सम्मानित कर विदाई सह सम्मान समारोह को आगे बढ़ाया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में चेथरु महतो जनता महाविद्यालय, दोनवारी हाट, खुटौना, मधुबनी में नव प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र मोहन मिश्रा ने कहा कि आज प्रधानाचार्य का प्रभार मिलने की खुशी से ज्यादा प्रो. मो. रहमतुल्लाह सर के इस महाविद्यालय से रुखसत होने का गम है। आप देख सकते हैं प्रातः वेला तक महाविद्यालय परिवार में कितनी रौनक बनी हुई थी। जैसे ही प्रो. मो. रहमतुल्लाह सर के तबादला का आज विश्वविद्यालय से अध्यादेश जारी हुआ, मानो यह खबर इस सुदूर खुटौना ग्रामीण क्षेत्र में जंगल के आग की तरह फैल गयी। पूरा महाविद्यालय परिसर क्या शिक्षक, क्या कर्मी, क्या छात्र-छात्रा यहां तक की सैकड़ों अभिभावकों से भर गया है। सब एक बार अपने हर दिल अजीज प्रधानाचार्य का इस महाविद्यालय से रुखसत होने पर गमजदा है। आप देख सकते हैं कि कैसे सभी की आंखें डबडबा गयी है। मानो यह खबर ही झूठी हो। प्रो. शैलेंद्र मिश्रा के साथ-साथ वहां उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मियों, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने एक स्वर में कहा कि वो महाविद्यालय कितना सौभाग्यशाली होगा जिस महाविद्यालय में रहमतुल्लाह सर का कदम पड़ता होगा। सर सिर्फ एक प्रधानाचार्य ही नहीं बल्कि शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की एक उम्मीद हैं। वो जहां जिस महाविद्यालय में जाते हैं उसका सुरत व सीरत ही बदल जाता है। ये महाविद्यालय सर के कार्यकाल को सदैव याद रखेगा। सर को हमलोगों की ओर से नव महाविद्यालय का प्रधानाचार्य बनने पर बधाई व शुभकामनाएं। साथ ही आगे उन्होंने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव ने जो हमें प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार सौंपा है, उनके विश्वासों पर पूरा खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

अपने विदाई सह सम्मान समारोह के उद्बोधन में निःवर्तमान प्रधानाचार्य ने कहा कि मुझे भी आजतक यह नहीं पता था कि मेरे चाहनेवाले यहां सैकड़ों की संख्या में हैं। आपलोगों ने आज मेरा भी आंखें नम कर दिया है। मैं महाविद्यालय परिवार, उपस्थित छात्र-छात्रा व सैकड़ों की संख्या में विदा करने आये अभिभावकों का शुक्रगुजार हूं कि आपने इतना सारा प्यार व सहयोग दिया। मैंने तो आपलोगों को ज्यादा कुछ कहाँ दिया है। कुलपति ने जिस चीज के लिये इस महाविद्यालय का मुझ पर भरोसा कर कमान दिया था। बस उसे पूरी ईमानदारी के साथ आपलोगों को देने का काम किया है। जो मेरा आपसबों के प्रति नैतिक कर्तव्य व आपका अधिकार है बस उसी को पूरी ईमानदारी से करता आया। आगे भी नव प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र मोहन मिश्रा को आपलोग ऐसे ही प्यार व सहयोग देते रहें। मेरी ओर से उन्हें भी प्रधानाचार्य का प्रभार मिलने की बधाई संग शुभकामनाएं। मेरा पूरा विश्वास है कि वो आपके अपेक्षाओं पर खड़ा उतरते रहेंगे। परिवर्तन तो संसार का नियम है और तबादला तो रूटीन प्रक्रिया है। इसीलिए अब आपलोगों से रुखसत तो होना ही पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह महाविद्यालय मेरे जेहन से आज के बाद निकल जायेगा। चेथरु महतो जनता महाविद्यालय का अनुभव सदैव अविस्मरणीय रहेगा और जब भी महाविद्यालय को मेरी जरूरत होगी मैं सदैव आपलोगों के साथ खड़ा हूँ। अगर मेरे वाणी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपलोगों में किन्हीं की भावना आहत हुआ हो तो मुझे माफ कर देंगे। साथ ही माननीय कुलपति व कुलसचिव महोदय के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हम पर भरोसा जताया है और महारानी कल्याणी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस मौके पर महाविद्यालय के नव प्रधानाचार्य प्रो. शैलेंद्र मोहन मिश्रा, शिक्षक, कर्मी, छात्र-छात्रा समेत सैकड़ों की संख्या में आसपास के इलाके के गांवों के अभिभावक मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *