खैरा गांव में बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल, हालत गंभीर।

खैरा गांव में बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल, हालत गंभीर।

दरभंगा: जिले के पतोर ओपी थाना क्षेत्र खैरा गांव में सोमवार की शाम बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।परिजनों ने घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है।

घायल की पहचान थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी स्व० सत्ती सदा के पुत्र हीरा सदा के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए माले नेता हरी पासवान ने बताया कि खैरा गांव निवासी छोटू सिंह और अरुण मंडल द्वारा लगातार पीड़ित परिवार पर शराब का खुदरा कारोबार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो छोटू सिंह और अरुण मंडल द्वारा हीरा सदा और उनके परिजनों के साथ मारपीट किया और इसी क्रम में छोटू सिंह द्वारा हीरा सदा को गोली मारकर घायल कर दिया गया।

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर पतोर ओपी अध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि मौके से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी सागर कुमार झा ने बताया कि खैरा गांव में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें, स्थानीय थाना द्वारा पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। इस क्रम में दो खोखा बरामद हुआ। श्री झा ने बताया कि जख्मी हीरा सदा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायल का बयान लिया गया है। घायल द्वारा दो व्यक्ति को नामजद बनाया गया है। दोनों व्यक्तियों की तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *