राजस्थान की राजनीति के रावण अशोक गहलोत काे समाप्त करके राम-राज्य लाना है
चुनावी साल में देश प्रदेश के नेताओं के बयानों में तल्खी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस अध्यख मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को जहरीला सांप बताने के बाद माफी मांगी, अब केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत को राजस्थान की राजनीति का रावण बता दिया। कल चित्तौड़गढ़ में बीजेपी के जनआक्रोश रैली में भाषण देते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने भाषण के आखिर में कहा- राजस्थान में राजनीति के इस रावण अशोक गहलोत को समाप्त करना चाहते हो तो भुजाएं उठाओ, राजस्थान में राम राज्य की स्थापना के लिए संकल्प कीजिए। गजेंद्र सिंह के गहलोत को रावण बताने के बाद सियासी विवाद तय है। गजेंद्र सिंह ने अपने भाषण के दौरान पेपरलीक और करप्शन पर सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी सरकार आने पर इसकी सीबीआई जांचं होगी और तब कई कांग्रेस नेताओं तक जांच जाएगी।
बीजेपी राज आने पर पेपरलीक की सीबीआई जांच होगी, कई कांग्रेसी नेता जेल जाएंगे
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- राजस्थान में पेपरलीक हो रहे हैं। आरपीएससी पेपर लीक पर सीएम कह रहे थे कि इस मामले में कोई नेता या अफसर दोषी नहीं है। अब तो आरपीएएसी का मेंबर पकड़ा गया है। अब तो इनके पकड़े जाने की शुरुआत हो चुकी है। सरकार बदलने दीजिए,पेपरलीक की सीबीआई जांच होगी और कांग्रेस के कई नेताओं के गिरेबान तक पुलिस का हाथ पहुंचेगा। कई कांग्रेस नेता जेल जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।
मोदी सरकार ने मकान दिए, गैस सिलेंडर दिए लेकिन किसी को लाइन में नहीं लगवाया
शेखावत ने महंगाई राहत कैंपों में लोगों को बुलाने पर सवाल उठाते हुए कहा- महंगाई राहत कैंपों के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए जबरन कैंपों तक आने के लिए लोगों को मजबूर किया जा रहा है। जब हर योजना के आंकड़े सरकार के पास है,तो लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए बुलाकर लाइन में लगाने की क्या जरूरत है? लोगों को केवल महंगाई राहत का झुनझुना थमाया जा रहा है। पीएम आवास के तहत चार करोड़ लोगों को मकान दिए गए, क्या मोदी सरकार ने किसी से रजिस्ट्रेशन करवाया? नौ करोड़ से जयादा लोगों को उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर से जोड़ा गया तो किसी को इस तरह लाइन में खड़ा करवाया? मोदी सरकार ने किसी को लाइन में नहीं लगवाया।
राजस्थान में अपराधी रंगदारी वसूल रहे, कांग्रेस की मेयर को अपराधी धमका रहे
शेखावत ने कहा- राजस्थान में आज अपराधियों के गिरोह पनप चुके हैं, जो लोगों से रंगदारी वसूल रहे हैं। हालत यह है कि कांग्रेस की एक मेयर तक को सरेआम अपराधियों ने धमकाया। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है।
गहलोत सरकार भ्रष्टाचार को क्लीन चिट दे रही
शेखावत ने कहा- गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। पटवारी से लेकर कलेक्टर तक करप्शन में पकड़े जा चुके हैं लेकिन उनके खिलाफ अभियोजनस्वीकृति नहीं दी जा रही है। अभियोजन स्वीकृति नहीं देना भ्रष्ट लोगों को सरकार की क्लीन चिट है।
2200 करोड़ टैक्स वसूलकर 100 करोड़ की राहत
शेखावत ने कहा- महंगाई राहत के नाम पर लोगों को पेरशान किया जा रहा है। महंगाई राहत कैंपो से केवल 100 करोड़ की राहत दी जाएगी। हकीकत यह है कि राजस्थान में पेट्रोल उीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। पिछले चार साल में 2200 करोड़ का टैक्सवसूला और अब कैंपों में 100 करोड़ की राहत देकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं।