अपराध और भ्रष्टाचार बनी नीतीश नीत एनडीए सरकार की पहचान, सड़क से सदन तक करेंगे सरकार के खिलाफ संघर्ष – उदय शंकर
संजय मिश्र
दरभंगा
झुलसाती गर्मी .. बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं के आक्रोश के बीच इम्तिहान होता रहा। जी हां! जुम्मे के दिन लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड के प्रदर्शन स्थल पर जुटे नेताओं के स्वर दुखी और बेबस आम जनों के दिल में धधकते अंदेशों का दिग्दर्शन कराती दिखी। उनने चिंता जताई कि दरभंगा जैसे शांत जिले में दो महीने में 20 लोगों की हत्या हुई। तमाम सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंची है। उन्होंने सरकार के नकारेपन को कोसा और लोगों की पीड़ा में सरकारी अमले की संलिप्तता के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया।
आरजेडी जिला अध्यक्ष और इंडी अलायंस के जिला समन्वयक उदय शंकर यादव ने कहा कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है। तभी लोग सुख चैन से जी सकेंगे। आम जन की पीड़ा की आवाज बन कर सड़क से सदन तक संघर्ष करना है। अपराधी बेखौफ हैं और आपराधिक वारदात की बढ़ी संख्या नागरिकों में खौफ पैदा कर रही हैं। कानून का राज कहीं नहीं दिखता। प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता करते हुए उदय शंकर यादव ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रशासनिक अमला का ध्यान लोगों के कल्याण पर नहीं है। सरकारी योजनाओं में लूट खसोट मची है। उन्होंने गठबंधन की पार्टियों से एकजुटता कायम रखने की अपील की।
सभा को अलायंस के विभिन्न दलों के नेताओं ने संबोधित किया। इनमें दयानंद पासवान, नारायणजी झा, बैजनाथ यादव, सुनील कुमार शर्मा, राजीव चौधरी, नंदलाल ठाकुर, किशोर सहनी, रघुवंश यादव, कुमार गौरव, सुधीर कुमार, सुशीला देवी, राजीव कुशवाहा जिला, सुशील कुमार यादव, विनोद बम्फर, सुभाष पासवान, गुड्डी देवी, गणेश चौधरी, प्रतिभा सिंह, सीताराम चौधरी, श्याम भारती, बैजनाथ यादव, दयानंद पासवान, विनोद सिंह, अहमद अली तमन्ना, रामानुज यादव, स्वाती देव, मिथिलेश चौधरी, सैयद तनवीर, प्रिंस परवेज, अरविंद चौधरी, शंकर चौधरी, खुद्दाद अब्दुल अली, सुधीर पासवान, राकेश नायक, रामचंद्र यादव, रेणु देवी, शिवकुमार सिंह, असलम, जमाल हसन और मशकूर उस्मानी शामिल थे।

