अपने मांगों के समर्थन में तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर काम कर रहें डाटा इन्ट्री ऑपरेटर

अपने मांगों के समर्थन में तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर काम कर रहें डाटा इन्ट्री ऑपरेटर

दरभंगा ।अपनी एक सूत्री मांगों को लेकर डाटा इन्ट्री ऑपरेटर द्वारा आज तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया जा रहा हैं।

मीडिया प्रभारी मनीष कुमार आनन्द द्वारा बताया गया कि जिले में कार्यरत सभी बेल्ट्रॉन कर्मी द्वारा बुधवार को भी अपने-अपने कार्यालयों में अपनी एकल माँगो को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हम सभी के द्वारा सोमवार से ही कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जा रहा है, इसके बावजूद भी सरकार द्वारा हमारी माँगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है, तो हम सभी राज्य स्तरीय संघ के आवाह्न पर 28 एवं 29 नवम्बर को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करेगें।
उन्होंने कहा कि फिर भी सरकार हमारी माँगों पर उचित विचार नहीं करती है, तो हम सभी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *