संविधानिक व्यवस्था बरकरार रखने की जिम्मेदारी ले केंद्र :- सुभाष
संजय मिश्र
दरभंगा
भारत बंद का दरभंगा में मिला जुला असर रहा. इसमें आरक्षण समर्थक विभिन्न दलों के वर्कर्स सक्रिय देखे गए. अलग अलग संगठनों के समर्थक ने इसमें हिस्सा लिया. दरभंगा के पॉलिटेक्निक चौक पर रविदास सेवा संघ ने बंद समर्थन में भाग लिया. संघ के अध्यक्ष बलराम राम ने कहा कि अनुसूचित जाति में वर्गीकरण बंद किया जाए.
प्रदर्शन में सक्रिय रह कर संघ का मनोबल बढ़ाने आए युवा आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के हक की सुरक्षा की गारंटी हो. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से आग्रह किया कि संविधान से छेड़छाड़ न हो पाए. संविधानिक व्यवस्था बरकरार रखने की जिम्मेदारी ले केंद्र.
यहां हुए प्रदर्शन में शिवनारायण प्रसाद, धर्मेंद्र चौधरी, अरुण राम, गौरीशंकर चौधरी, महेश्वर प्रसाद, विनोद चौधरी, अनिल दास सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

