बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने हेतु लिखा सुझाव।

बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने हेतु लिखा सुझाव।

दरभंगा । वर्षों से नियोजित शिक्षकों की सरकार से मांग रही है कि उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए, इसके लिए बिहार सरकार ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने की रास्ता साफ किया है किस नियम से इन्हें  राज्यकर्मी बनाया जाए इस हेतु सरकार ने अपना प्रारूप साइट पर दे दिया है इस प्रारूप पर सुझाव के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। टेट एस्टेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिला प्रवक्ता धनंजय झा ने नौ बिंदु में अपने सुझाव विभाग को ई-मेल किया है। उन्होंने कहा है कि नियोजित शिक्षकों को बिहार सरकार बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा दे। साथ ही उन्होंने विशिष्ट शिक्षक का नाम देने के सम्बंध में करी आपत्ति भी जताया है। नियोजित शिक्षक राज्य कर्मी बनने के बाद जिला संवर्ग के शिक्षक बनेंगे इसका स्वागत करते हुए श्री झा ने अपने सुझाव पत्र में लिखा है कि सभी शिक्षकों में एकरुपता के लिए विद्यालय अध्यापक के पद पर नियोजित शिक्षकों को समायोजित किया जाए, वर्षों से कार्यरत नियोजित शिक्षकों की वरीयता को अक्षुण्ण रखने हेतु वेतन संरक्षण के स्थान पर सेवा निरंतरता के साथ समस्थानिक इंडेक्स में जो वेतन आता है उसे फिटमेंट मैट्रीकश में प्रभावित की जाए ।उन्होंने बिहार स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई, शिक्षकों के समस्या निदान हेतु कई बिंदुओं पर सरकार के कई आदेश निर्देश का हवाला देते हुए अपने सुझाव विभाग को ई मेल किया है। दरभंगा के सभी शिक्षकों बुद्धिजीवियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में ईमेल के माध्यम से सुझाव भेजने की भी अपील की है।

Comments

  1. राजीव रंजन

    बिलकुल सत्य बोले आप
    बीना शर्त राजकर्मी का दर्जा दो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *