परिवार का एकमात्र कमाऊ बेटा का डूबने से मौत, 3 बेटी, दो पुत्र का है पिता।

परिवार का एकमात्र कमाऊ बेटा का डूबने से मौत, 3 बेटी, दो पुत्र का है पिता।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड के बेलौन बगही गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय छोटे मुखिया की मौत हो गई। बताया जाता है वह घर से निकला था फिर लौटकर नहीं आया। काफी देर तक खोजबीन की गई कुछ पता नहीं चल सका। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है। बताया जाता है मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ बेटा था। मृतक अपने पीछे 3 बेटी, दो पुत्र और पत्नी छोड़ गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 50 वर्षीय छोटे मुखिया किसी काम के चलते घर से निकले। शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई। काफी देर बाद खोजबीन के दौरान गांव के ही गहरे तालाब में छोटे मुखिया बहता शव दिखा। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच भेजा। मुखिया उगन झा ने बेनीपुर के सीओ से पीड़ित परिवार को अनुदान राशि मुहैया कराने की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *