सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के डरहार में जनसंवाद आयोजित।

सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के डरहार में जनसंवाद आयोजित।

दरभंगा: सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु दरभंगा जिला अन्तर्गत बहादुरपुर प्रखण्ड के डरहार पंचायत में प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम डरहार पंचायत में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम को प्रभारी जिलाधिकारी के कर-कमलों से दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया।

जन-संवाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता ने विगत वर्षों में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों कल्याणकारी योजनाओं, जिनमें सात निश्चय पार्ट -1/2, जल-जीवन-हरियाली, बिहार सेवाओं का अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, बिहार स्टार्ट-अप योजना, बिहार ओद्यौगिक प्रोत्साहन (वस्त्र एवं चर्म) निति, मद्य निषेध अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।

श्रम अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाएँ, बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना, शताब्दी योजना के संबंध में जानकारी देते हुए सभी संबंधित निर्माण मजदूरों को अपना लेबर कार्ड बनवाने हेतु अपील की।

सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) नेहा कुमारी ने समाज कल्याण विभाग के विभिन्न पेंशन योजना, अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, संबल योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

एनसीडीओ. डॉ सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री सहायता कोष योजना के तहत असाध्य रोगों के लिए दिए जाने वाले आर्थिक मदद हेतु विहित प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही जननी बाल सुरक्षा योजना, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन द्वारा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्डधारी को उपलब्ध कराई जा रही खाद्यानन के संबंध में तथा नये राशन कार्ड बनाने की विहित प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री ने विधि-व्यवस्था, पर्व/त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था के लिए किये जाने वाले कार्रवाई, राशन कार्ड एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

जिला कृषि पदाधिकारी ने मोटे अनाजों के उत्पाददन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले बीज के संबंध में, कृषि यंत्रीकरण के अन्तर्गत 108 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराने के संबंध में, पुआल मनैजमेन्ट के संबंध में जानकारी दी।

जिला उद्यान पदाधिकारी ने बागवानी के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा से अवगत कराया गया।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत् आरक्षण तथा पंचायती राज व्यवस्था के अन्तर्गत ग्राम पंचायत की भूमिका, अपने गाँव के विकास के संबंध में बताया गया।

अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ ने भू-अभिलेखों के डिजेटाइजेशन एवं ऑनलाईन लगान रसीद कटाने, खतियान डाउनलोड करने की सुविधा से लोगों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान जीविका ददी सुजाता देवी एवं शांति कुमारी ने जीविका के माध्यम से जीवन में आयी खुशहाली के अनुभव को साझा किया।

भोला राय ने बताया की किस तरह बुनियादी केन्द्र की फिज्योथैरपी के माध्यम से उन्हें मस्तसिक रोग से उबरने में मदद मिली।

जन-संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पार्ट – 1 के तहत सभी गाँव को ओडीएफ किया गया एवं पार्ट – 2 के तहत स्वच्छ गाँव, समृद्ध गाँव एवं स्वस्थ्य गाँव के अन्तर्गत गाँवों को कचरा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी परिवारों को हरा एवं नीला डस्टबीन, सुखा और गीला कचरा को अलग-अलग रखने के लिए दिया गया है। साथ की कचरे को संग्रहित कर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर लाकर उसे वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के कचरे को रि-साईकिल करके पथ निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने घर एवं गाँव को गंदगी मुक्त रखने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर अश्वनी कुमार, अंचलाधिकारी, बहादुरपुर एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ-साथ डरहार पंचायत की मुखिया पुजा चौधरी, उप मुखिया सोनी देवी, संरपच नगीना देवी, पंचायत समिति सदस्य चन्द्रदेव मंडल सहित स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *