दरभंगा।बहेड़ी प्रखंड के भच्छी पंचायत के विभिन्न मुद्दे पर एन एस यू आई जिला मीडिया प्रभारी कालीचरण यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक डा रामचन्द्र प्रसाद को भच्छी गांव के पंचायत सरकार भवन, मॉडर्न हाई स्कूल, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं पुस्तकालय भवन को चालू करवाने हेतु पत्र दिया है । वही रंजीत यादव ने कहा कि भच्छी पंचायत के लोगों को यह सभी भवन चालू होने से काफी लाभ होगा।विधायक ने सभी भवन को जल्द से जल्द चालू करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर मीडिया प्रभारी कालीचरण यादव, रंजीत कुमार यादव, वार्ड सदस्य सह यूवा कांग्रेस भच्छी पंचायत अध्यक्ष, अरविंद कुमार यादव, राम प्रवेश यादव, सुजीत कुमार मंडल, जिवछ दास सहित कई लोग उपस्थित थे।