बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर मवेशी व्यवसायी से पैसे छीनने की कोशिश, विरोध करने पर मारी गोली।

बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर मवेशी व्यवसायी से पैसे छीनने की कोशिश, विरोध करने पर मारी गोली।

सीवानः बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक मवेशी व्यवसायी को गोली मार घायल कर दिया है. रुपया छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी नंदू यादव को गोली मारी है. घायल को सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.

व्यवसाई स्कॉर्पियो से अपने ससुराल मवेशी खरीदने जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. स्कॉर्पियो में बैठे व्यवसाई को गोली मारने के बाद हथियार लहराकर बाइक से भागते अपराधियों की लाइव तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर गांव की है.

घायल व्यक्ति की पहचान गोपालगंज जिले के राजघाट निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है. जो की दूध की रोजगार को लेकर मवेशी व्यवसाय का काम करता हैं. बताया जा रहा है की व्यवसायी गोपालगंज से स्कॉर्पियो में सवार हो कर अपने ससुराल मवेशी खरीदने जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर स्कॉर्पियो को रोक लिया. अपराधियों ने व्यवसायी से रुपए छीनने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार घायल कर दिया. सरेआम गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

वहीं हथियार लहराकर बाइक से भागते अपराधियों की लाइव तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *