बेनीपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने भूमि विवाद समझौता शिविर का किया आयोजन

दरभंगा।बेनीपुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा एवं अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी के संजुक्ता अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में भूमि विवाद समझौता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 5 मामलों की सुनवाई की गई । इस दौरान पुराने भूमि विवाद की सुनवाई कर संबंधित अधिकारी को निष्पादन करने का निर्देश दिया। बहेड़ा के परवेज आलम , आशापुर के रामदाई देवी , रामपुर उदई के राम विलास पासवान ,बाथो के चौधरी गौरी शंकर राय एवं बिरौल प्रखंड के परड़ी निवासी विवेकानंद ठाकुर ने पुराने भूमि विवाद की सुलझाने की फरियाद एसडीओ से किया । एसडीओ ने सभी मामलों की सुनवाई करते हुए थाना अध्यक्ष एवं सीओ को त्वरित कार्यवाही कर निष्पादन करने का आदेश दिया।
बहेड़ा निवासी परवेज आलम अपने ही पंचायत सचिव भाई शिब्ली पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उन से मुक्त कराने की गुहार लगाई .इस दौरान बैठक में मौजूद थाना अध्यक्ष रंजीत चौधरी को एस डी ओ के मामले निष्पादन करन का आदेश दिया । थानाध्यक्ष ने त्वरित कारबाई करते हुए दोनों पक्ष को थाना पर बुला मामले के निष्पादन करने मे जुटे दिखे । इस दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता चंदन कुमार , सी ओ संतोष कुमार श्रीवास्तव थाना अध्यक्ष रंजीत चौधरी उपस्थित थे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *