दरभंगा में खाद्य प्रसंस्करण विश्वविद्यालय एवं मेगा फूड पार्क स्थापित हो:-गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस से दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली में मुलाकात की। सांसद ने दरभंगा में खाद्य प्रसंस्करण विश्वविद्यालय एवं मेगा फूड पार्क स्थापित करने हेतु आग्रह किया । सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तर बिहार में एक खाद्य प्रसंस्करण विश्वविद्यालय खोलने की योजना है और इस संबंध में लोकसभा में बिल भी पारित किया जा चुका है । श्री ठाकुर ने कहा कि बिहार खासकर मिथिला क्षेत्र विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पादन के लिए जाना जाता है और उनकी प्रोसेसिंग से जुड़ी विधाओं के नव प्रवर्तन और तकनीकी शिक्षा देने के लिए इस तरह का विश्वविद्यालय खोला जाना आवश्यक है। सांसद ने कहा कि बिहार में विश्व का 90 प्रतिशत मखाना उत्पादन होता है, इस तरह बिहार में मखाना आधारित इंडस्ट्रीज की संभावनाएं बढ़ गई है।
वहीं सांसद ने कहा कि दरभंगा में मेगा फूड पार्क की स्थापना भी काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेगा फूड पार्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य किसानों , प्रसंस्करण कर्ताओं और खुदरा विक्रेताओं को एक साथ लाकर कृषि उत्पादन को बाजार से जोड़ने के लिए एक तंत्र प्रदान करना है। सांसद ने कहा कि मिथिला क्षेत्र के अधिकांश लोगों की आजीविका कृषि आधारित है। दरभंगा में खाद्य प्रसंस्करण विश्वविद्यालय एवं मेगा फूड पार्क के स्थापित हो जाने से फसल का उचित प्रसंस्करण स्थानीय स्तर होगा , जिससे क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी वोकल फॉर लोकल अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

सांसद ने कहा कि खाद्य प्रसंकरण विश्वविद्यालय एवं मेगा फूड पार्क स्थापित करने हेतु दरभंगा सबसे उपयुक्त स्थान है और दरभंगा अब हवाई सेवा भी जुड़ गया है।

श्री ठाकुर ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस जी द्वारा सभी विषयों पर सकारात्मक जवाब प्राप्त हुआ है।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दोगुने करने एवं मिथिला सहित पूरे बिहार के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *