गला दबाकर युवक की हत्या, कमरे में शव को बंद कर बदमाश हुए फरार।

गला दबाकर युवक की हत्या, कमरे में शव को बंद कर बदमाश हुए फरार।

जहानाबाद : एक युवक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद कुछ बदमाश मौके से फरार हो गए।

हालांकि, ग्रामीणों ने इनमें से तीन लोगों को दबोच लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की। ऐसे में फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर खोलकर युवक का शव बरामद किया।

घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है। मृतक की पहचान मखदुमपुर बस स्टैंड के समीप रहने वाले अंशु कुमार के रूप में की गई।

वहीं, घटना की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक का शव पुलिस ने लखन साव के घर से शव की बरामदगी की। बताया जा रहा है बदमाशों ने पैसों के लेन-देन में युवक की पीट-पीटकर हत्या की है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना अध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि सूचना मिली कि मखदुमपुर बस स्टैंड निवासी केशव मिस्त्री के बेटे अंशु कुमार की हत्या मोहम्मदपुर गांव स्थित लखन साव के घर में कर दी गई है।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि वारदात के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस गांव पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह मखदुमपुर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

एसडीपीओ ने कहा कि युवक को मखदुमपुर बस स्टैंड के समीप से मोहम्मदपुर गांव ले जाया गया था। वहां कमरे में बंद कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *