दो महिला आईपीएस सहित बिहार पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का भी तबादला।

दो महिला आईपीएस सहित बिहार पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का भी तबादला।

पटना डेस्क: राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की दो महिला अधिकारियों सहित 33 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (एसडीपीओ)- पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का तबादला कर दिया।

2019 बैच की आईपीएस काम्या मिश्रा को पटना सदर की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, 2020 बैच की आईपीएस स्वीटी सहरावत को औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर पटना सदर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा बिहार पुलिस सेवा के 33 स्थानांतरित एसडीपीओ-डीएसपी की पहली सूची में नुरूल हक को बिहारशरीफ (नालंदा), अजय प्रसाद को नवादा, सुमित कुमार को हिलसा (नालंदा), अमानुल्लाह खां को औरंगाबाद, कृष्ण मुरारी प्रसाद को डीएसपी, विधि-व्यवस्था, पटना, प्रवेन्द्र भारती को सदर, मधेपुरा, धीरज कुमार को बक्सर, पकाश कुमार को नीमचक बथानी (गया), कुमार देवेंद्र को बगहा, राकेश कुमा रंजन को महाराजगंज (सीवान), सतीश सुमन को जमुई, नजीब अनवर को दलसिंहसराय (समस्तीपुर), अशोक कुमार को झंझारपुर(मधुबनी), सुधीर कुमार को फुलपरास (मधुबनी), दिलीप कुमार को सासाराम( रोहतास), सौरभ जायसवाल को बोधगया (अतिरिक्त प्रभार-मंदिर परिसर सुरक्षा), नवल किशोर को सोनपुर, सारण का एसडीपीओ- डीएसपी बनाया गया है। अंजनी कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, शिबली नोमानी को डीएसपी, विशेष शाखा,पटना, उपेंद्र प्रसाद को डीएसपी, प्रशासन, संतोष कुमार राय को डीएसपी, ईआरएसएस, पटना, सोनू कुमार राय को डीएसपी, यातायात, पटना, कुमार इंद्र प्रकाश को डीएसपी, आर्थिक अपराध इकाई, पटना, राकेश कुमार को डीएसपी,मुख्यालय, सारण, पोलस्त कुमार को डीएसपी, बी-सैप-18, डुमरांव, दिनेश पांडेय को डीएसपी, एसटीएफ, पटना, कुमार वीर धीरेंद्र को डीएसपी, आर्थिक अपराध इकाई, पटना, हरीश शर्मा को डीएसपी, बी-सैप-10, पटना बनाया गया है।

प्रेमचंद सिंह को डीएसपी, मुख्यालय, शिवहर, मनोज कुमार को डीएसपी, बी-सैप-9 जमालपुर, मुंगेर, कुमार वैभव को डीएसपी, मुख्यालय, शेखपुरा, कमलेश कुमार को डीएसपी, मुख्यालय, बेतिया, नीलाभ कृष्ण को डीएसपी, यातायात, मुजफ्फरपुर, नीशु मल्लिक को डीएसपी, यातायात, गया, दिवेश को डीएसपी,यातायात, दरभंगा, कुमारी दुर्गा शक्ति को डीएसपी, मुख्यालय, मोतिहारी, निशिकांत भारती को डीएसपी, यातायात, बेगूसराय, ओम प्रकाश को डीएसपी, रक्षित, वैशाली, सुनील कुमार सिंह को डीएसपी, बी-सैप-7 कटिहार, दिलीप कुमार को डीएसपी, आतंकवाद निरोधक दस्ता,पटना तथा पंकज कुमार को डीएसपी, बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर, नालंदा के पद पर तैनात किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *