राजद के पास लालू के विचारधारा के साथ-साथ तेजस्वी का युवा नेतृत्व भी: डॉ कुमार गौरब

राजद के पास लालू के विचारधारा के साथ-साथ तेजस्वी का युवा नेतृत्व भी: डॉ कुमार गौरब

दरभंगा।राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार निषाद एवं मंच संचालन गोपाल लाल देव ने की।मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला व प्रखंड के संगठन को विस्तार करते हुए दर्जनों नेताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव,संगठन प्रभारी राम बहादुर सहनी,प्रदेश महासचिव हनुमान ठाकुर,मिथिलेश सहनी एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष यासमीन खातुन ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पाग,माला एवं राजद के गमछा से सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने कहा कि राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार किया गया है।दरभंगा समेत बिहार के अन्य जिला में भी इसी प्रकार से पार्टी को मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राजद के पास लालू प्रसाद यादव जैसे सामाजिक विचारधारा साथ है वहीं युवा जोश व नेतृत्व तेजस्वी प्रसाद यादव जैसा नेतृत्व है।राजद के पास लालू प्रसाद के विचारधारा के साथ-साथ तेजस्वी यादव का युवा नेतृत्व होने के कारण कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले के प्रत्येक बूथ पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का बूथ कमेटी भी होगा जो आने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को जीताने का काम करेंगे।बैठक में जिला उपाध्यक्ष पद पर गणतंत्र गौरव,जिला महासचिव पद पर इंजीनियर अरविंद प्रसाद,अब्दुल कादिर,चंदन लालदेव,वकील सहनी,नीतीश कुमार,जनिऊद्दीन शाह,जिला सचिव पद पर उमेश मुखिया,जुबैर अहमद,सुनील कुमार,कुमार दुर्गेश,दीपक लाल देव,धर्मनाथ मंडल पद पर नियुक्त किया गया।वहीं राजाराम लाल देव को बहेड़ी,सत्यनारायण लाल देव को सदर,राहुल प्रसाद को बेनीपुर,राजा सहनी को सिंघवारा,संजय कुमार को बहादुरपुर,इंजीनियर रंजीत कुमार को अलीनगर,राजकिशोर कामत को तारडीह,नितेश रंजन को हनुमाननगर,गोविंद साह को हायाघाट,कामोद नारायण साहू को केवटी का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।वहीं संतोष कुमार मंडल,धर्मेंद्र लाल,विष्णु महतो को विभिन्न प्रखंडो का प्रधान महासचिव बनाया गया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर कुमार गौरव,संगठन प्रभारी राम बहादुर सहनी,प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश सहनी,प्रदेश महासचिव हनुमान ठाकुर,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष यासमीन खातून,महानगर अध्यक्ष स्वाती देव,जितेंद्र सहनी,कुसुम देवी,कलीमुद्दीन राही,पूनम मनी शर्मा,रोहित मुखिया,राम सुंदर कामत,हरेराम लाल देव,रामबाबू लालदेव,अरुण यादव,पिंटू कुमार, देवराज महतो,विनोद लाल देव, मिथिलेश लाल देव समेत दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *