जहां विज्ञान काम करना बंद कर दें,वहां भी अध्यात्म पर ही भरोसा:डॉ कुमार गौरव

जहां विज्ञान काम करना बंद कर दें,वहां भी अध्यात्म पर ही भरोसा:डॉ कुमार गौरव

दरभंगा।हायाघाट एवं बहेरी प्रखंड के कई स्थानों श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को आयोजित कलश शोभायात्रा का राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने उद्घाटन किया।जहां एक तरफ हायाघाट प्रखंड अंतर्गत श्रीरामपुर पंचायत के हवासा एवं मिर्जापुर पंचायत के मनोरथा-लबानीचौक में भव्य कलश शोभायात्रा एवं जन्माष्टमी पर आयोजित मेला का उद्घाटन किया।दूसरी तरफ बहेरी प्रखंड के गंगदह-शिवराम पंचायत के शिवराम गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला व कलश शोभायात्रा का उद्घाटन किया।इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ कुमार गौरव ने कहा कि मनोरथा, हवासा एवं शिवराम में अगले कई दिनों तक लोग भक्ति की सागर में गोता लगायेंगे।इस प्रकार के सामाजिक आयोजन से समाज में एकता होती है लोग आपसी विवाद भूलकर आयोजन करते हैं।उन्होंने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में भी जहां विज्ञान काम करना बंद कर देता है वहां हम लोग अध्यात्म पर ही भरोसा रखते हैं।अध्यात्म के बिना दुनिया में कुछ भी संभव नहीं है। सभी जगहों पर डॉ कुमार गौरव को लोगों ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।बताते चलें कि इन सभी जगहों पर पिछले कई दशकों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेला,भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है।इस अवसर पर मेला अध्यक्ष स्वतंत्र झा,बबलू ठाकुर,प्रभाष लाल देव,राजाराम लाल देव,मुंशी मांझी,रामनिहोर मांझी,श्याम कुमार सरदार,हरेराम लाल देव,बिनोद लाल देव,रामबाबू लालदेव,रामज्ञान मांझी,सुभाष मांझी,गंगा मांझी,अनिल माझी,अशोक पासवान,पिंटू कुमार,जवाहरलाल देव,न्यूटन कुमार देव,रंजीत कुमार,बिनोद मांझी,बैजू सरदार,मिथिलेश मांझी,शीतल मुखिया,जगदीश सहनी, कारी सहनी,चन्द्रशेखर सहनी,नवीन सहनी,संजय सहनी समेत सभी स्थानों पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *