दरभंगा जिले के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब चार बजे नाव पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। वहीं, नाव पर सवार तीन बच्चे लापता हैं। जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के गढ़ैयपुर से एक नाव पर सवार सात लोग चौर होकर झझरा हाट जा रहे थे। चौर में कमला व जीवछ नदी का पानी फैला हुआ है। इस बीच तेज आंधी आई और नाव पलट गई।
