लनामिवि के कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह की अध्यक्षता में स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित।

लनामिवि के कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह की अध्यक्षता में स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित।

लनामिविवि: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों की बैठक प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में हुई, जिसमें प्रो बिमलेन्दु शेखर झा, प्रो प्रेम मोहन मिश्र, प्रो अजीत कुमार सिंह, प्रो शाहिद हसन, प्रो अजयनाथ झा, प्रो मंजू राय, प्रो पुनीता झा, प्रो मुनेश्वर यादव, प्रो पुष्पम नारायण, प्रो दमन कुमार झा, प्रो ध्रुव कुमार, प्रो अशोक कुमार मेहता, प्रो उमेश कुमार, डा घनश्याम महतो, डा आर एन चौरसिया, डा नैयर आजम, डा आमिर अली खान, डा विनयनाथ झा, डा सरिता वर्मा, डा दिवाकर झा, डा राजीव कुमार तथा डा प्राची मरवाहा आदि उपस्थित थे।

कुलपति ने कहा कि हमलोग बड़ी शिद्दत से नैक की तैयारी किए हैं। आईक्यूएसी के सभी सदस्य पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से काम कर रहे हैं। अब नैक की तैयारी अपने अंतिम दौर में है। टीम कभी भी आकर मूल्यांकन करेगी। सब लोग आज से चेक लिस्ट बनाकर काम करें। हमारी जिम्मेदारी कार्यकाल के अंतिम दिन तक होती है। विभागों के 90% से अधिक काम हो चुके हैं, शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था में 10 से 15% व्यक्ति ही सक्रिय होते हैं, 5% लोग लाइलाज होते हैं तथा 80% व्यक्ति सामान्य होते हैं, जिन्हें काम होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

कुलपति ने कहा कि नैक निरीक्षण टीम में कम से कम 6 सदस्य होंगे, जिसमें कई विश्वविद्यालयों के कुलपति भी हो सकते हैं। उन्होंने अध्यक्षों से कहा कि मन में किसी प्रकार की चिंता या दुविधा न रखें। नैक टीम अच्छे से अपना निरीक्षण करेगी। हम लोग पूरी तरह तैयार हैं।

सदस्यों का स्वागत प्रभारी कुलसचिव प्रो अरुण कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आइक्यूएसी के निदेशक डा मो ज्या हैदर ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *