नीतीश सरकार बिहार को बर्बाद कर रही और कानून-व्यवस्था बेहाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश और तेजस्वी पर हमला बोला।

नीतीश सरकार बिहार को बर्बाद कर रही और कानून-व्यवस्था बेहाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश और तेजस्वी पर हमला बोला।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। पटना में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों पर नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार को यहां की सरकार बर्बाद कर रही। बिहार की विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से लगभग 3 हजार हत्याएं हो गई हैं। यहां अपहरण, दुष्कर्म, डकैती, चोरी प्रतिदिन हो रही है। नीतीश-तेजस्वी ने बिहार की पुलिस को अपराधी बना दिया है।

बिहार में अपराधी खुलेआम लोगों पर गोलियां बरसा रहें हैं। लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर रहे हैं। बिहार में भय का वातावरण है। यहां से लोग पलायन कर रहें हैं। स्कूल के बच्चे भयभीत हैं। उनके अभिभावक इतने डरे हुए हैं कि बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहें हैं। इसके कारण बिहार को बहुत नुकसान हुआ है। बिहार में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बच गई है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि नीतीश जी और तेजस्वी जी को यह सोचना चाहिए कि जिस प्रांत में शांति नहीं है, वहां का विकास नहीं हो सकता है, ना ही किसी योजना को धरातल पर ला सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार के डेवलपमेंट के लिए इतनी सारी योजनाएं हम लेकर आए हैं, जिसके चलते बिहार की गरीबी कमी है। बिहार की स्थिति ऐसी नहीं है कि किसी भी योजना को यहां सुचारु तरीके से धरातल पर लाया जा सके। इसके बावजुद भी बिहार सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है, सिर्फ कुर्सी के लिए दिन रात लगे हैं।

बिहार में पुलिस पर हो रहे हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश-तेजस्वी जी ने बिहार की पुलिस को अपराधी बना दिया है। यहां की पुलिस रोज गोली और लाठी चलाती है। यहां की पुलिस के लाठी और गोली से लोग मारे जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *