ओटीए के फौजी ने मारी थी गोली, सहयोगी शूटर भी गिरफ्तार।

ओटीए के फौजी ने मारी थी गोली, सहयोगी शूटर भी गिरफ्तार।

बिहार की गया पुलिस ने मर्डर केस में गया ओटीए यानी ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में कार्यरत एक फौजी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बीते 17 जुलाई को बेलागंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार दीपू कुमार की अज्ञात बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक अपराधी प्रशांत कुमार गया ओटीए में फौजी के रूप में तैनात है, जबकि दूसरा अपराधी मनोरंजन कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि इसके पूर्व भी मृतक के एक महिला रिश्तेदार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. दीपू कुमार को मारने के लिए किसी के द्वारा 4 लाख का सुपारी दी गई थी, जिसमें 50 हजार एडवांस दिया गया था. एसएसपी आशीष भारती ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले का खुलासा कर लिया गया है. दोनों के पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, बाइक व मोबाइल जब्त किया गया है. आपसी और पारिवारिक विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया था. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि परिवारिक विवाद के कारण ही महिला के द्वारा दीपक कुमार उर्फ दीपू को हत्या करने की साजिश रची गई थी.

इसके एवज में उसने अपने एक नजदीकी मनोरंजन कुमार को हत्या करने के लिए 4 लाख की सुपारी दी थी जहां मनोरंजन कुमार ने अपने एक फौजी दोस्त प्रशांत कुमार को इसमें शामिल किया था. फौजी प्रशांत कुमार गया ओटीए में कार्यरत है और कुछ दिन के बाद ही उसकी रिटायरमेंट होने वाली थी. मनोरंजन कुमार ने प्रशांत कुमार को रिटायरमेंट के बाद नौकरी देने की बात कही थी ओर उसे अपने साथ रखा और दीपू कुमार की हत्या करने की प्लान तैयार किया.

घटना 17 जुलाई को हुई थी जब मृतक दीपक कुमार उर्फ दीपू गया सिविल कोर्ट में आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर गवाही देने के बाद वापस बेलागंज अपने बाइक से लौट रहे थे. तभी बेलागंज के पास सुनसान जगह पर एक बाइक पर सवार दोनों ने चलती बाइक से गोली मार दी, जहां सड़क पर ही दीपक कुमार उर्फ दीपू तड़पता रहा. उसे स्थानीय लोगों की मदद से मगध मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया.

एक दिन के बाद ही दीपक कुमार उर्फ दीपू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मृतक के मां के द्वारा कई लोगों पर नामजद मामला दर्ज कराया था. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मृतक के ही एक रिश्तेदार महिला को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था. महिला से पूछताछ के दौरान ही मनोरंजन कुमार जो कि मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी का रहने वाला था को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

मनोरंजन के पास से झाड़ी में फेंका एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और हेलमेट को बरामद किया. मनोरंजन की निशानदेही पर ही गया ओटीए में तैनात फौजी प्रशांत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. हालांकि पुलिस आगे की अनुसंधान में जुटी हुई है और जो भी इसमें शामिल है उसे भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *