भाभी ने देवर को मछली खाने को नहीं दिया, तो ले ली जान।

भाभी ने देवर को मछली खाने को नहीं दिया, तो ले ली जान।

बिहार के रोहतास जिले से हत्या का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां भाभी ने देवर खाने के लिए नहीं दिया तो इससे नाराज देवर ने भाभी की हत्या कर दी. जिसके बाद मछली के लिए भाभी की हत्या का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा में बना हुआ है. पूरा मामला जिले के बिक्रमगंज थाना के सिकरिया गांव का है. एक शख्स ने अपनी भाभी से मछली बनाने के दौरान फ्राई मछली मांगी. भाभी ने जब फ्राई मछली देने से इंकार कर दिया तो देवर ने उसे कुदाल की बेंत से पीट-पीट करजान से मार दिया.

घटना के बारे में बताया जाता है कि सोना देवी नाम की महिला अपने घर में मछली बना रही थी. इसी बीच उसका देवर टेशलाल पहुंचा और मछली खाने की जिद करने लगा. जब भाभी ने मछ्ली देने से इनकार कर दिया, तो वह गुस्से में मारपीट करने लगा. मारपीट में बीचबचाव करने में महिला सोना देवी का पुत्र घायल हो गया. जब सोना देवी अपने पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगी तो इसी बीच कुदाल के बेंत से देवर टेशलाल ने अपने भाभी सोना देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे सोना देवी की मौके पर ही मौत हो गई. महज मछली के लिए देवर द्वारा भाभी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई.

इस मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घायलों को बिक्रमगंज के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. वहीं मृतक सोना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया. मृत महिला के बेटा पप्पू ने बताया कि मारपीट में उसे भी चोट आई है. वहीं टेशलाल भी घायल हुआ है. वहीं कृष्णा कुमार ने बताया कि ” दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था. इसी को लेकर सदर अस्पताल में सभी इलाज कराने जा रहे थे. इसी बीच फिर मारपीट होने लगी और एक महिला को पीट-पीटकर मार डाला गया”. मृतक सोना देवी मारपीट में घायल हुए अपने बेटे का इलाज कराने जा रही थी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *