युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा: दरभंगा जिले में लगता है अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। हत्या जैसी जघन्य घटनाएं भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगता है जैसे अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है।

ताजा मामला शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के भीगो मुहल्ला का सामने आया है जहां सोमवार की देर शाम एक युवक की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गयी और अपराधी आराम से चलते बने। मृतक की पहचान स्थानीय जमालपुरा निवासी वली अहमद के पुत्र अनवर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष कीर्ति कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात्रि करीब आठ बजे के आसपास की बतायी जाती है। जिस जगह घटना हुई है, वह भिगो अवस्थित मुक्तिधाम गाछी वाला इलाका है। उक्त स्थल पर अंधेरा भी रहता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि उक्त स्थल पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से भी की जा चुकी है। पर कोई ठोस कारवाई नहीं की गयी।

मौके पर पहुंचे स्थानीय वार्ड पार्षद नफीसुल हक रिंकू ने बताया कि उन्हें मुक्तिधाम के गार्ड द्वारा सूचना मिली। उन्होंने आशंका जतायी कि मृतक अनवर के साथ उक्त स्थल पर आए लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। स्थानीय लोगो के अनुसार अनवर को कुछ लोग उक्त स्थल पर लेकर गए थे।

घटना को लेकर स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर लाश को पोस्टमार्टम केलिए भेजा। एसडीपीओ ने बताया घटनास्थल के पास मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद हुआ है। उसके साथ आये लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ में कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस पूरी तत्परता से दोषियों को पकड़ने में लगी है। जल्द मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *