डीएमसीएच कैंपस में अहले सुबह मिली लाश, पड़ोसी पर हत्या का आरोप।

डीएमसीएच कैंपस में अहले सुबह मिली लाश, पड़ोसी पर हत्या का आरोप।

दरभंगा जिले में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के बेंता ओपी अंतर्गत डीएमसीएच परिसर के निकट का है, जहां नर्स क्वार्टर के निकट एक 17 साल के लड़के का शव मिला है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर पहुंची बेंता ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। मृतक की पहचान स्थानीय तपेश्वर मंडल के पुत्र सुमन मंडल के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची मृतक सुमन की मां परमेश्वरी देवी ने बताया कि उनका पुत्र रात के दो बजे से लापता था। वे लोग रात भर उसे खोजते रहे। पर सुबह में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।

मृतक की माँ ने बगल के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक से उनका झगड़ा भी बीती रात हुआ था। रात में दो बजे उसी युवक के बुलाने पर उनका बेटा गया था और सुबह उसकी लाश मिली।

फिलहाल पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *